टेस्‍ट, मौत, नए मरीज, हर मामले में कोरोना ने आज बनाया नया रिकार्ड, जानें राज्‍यवार आंकड़े

टेस्‍ट, मौत, नए मरीज, हर मामले में कोरोना ने आज बनाया नया रिकार्ड, जानें राज्‍यवार आंकड़े

सुमन कुमार

देश में एक बार फि‍र कोरोना ने हर मामले में नया रिकार्ड बनाया है। नए मरीजों का मामला हो, एक दिन में सर्वाधिक मौतों का मामला हो या 24 घंटे में टेस्‍ट हो, हर आंकड़ा नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। देश में जहां पहली बार एक दिन में 465 लोग कोरोना के कारण मारे गए हैं वहीं नए मरीजों का आंकड़ा 15968 पर पहुंच गया है। देश में पहली बार कोरोना का एक दिन में टेस्‍ट दो लाख के आंकड़े का पार कर गया है।  

देश में क्‍या है मरीजों की स्थिति

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बुधवार की सुबह तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 183022  है। अभी तक 258684 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। देश में ठीक होने वालों का आंकड़ा 56 प्रतिशत से ऊपर (56.7) तक पहुंच गया है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्‍या 40 प्रतिशत तक (40.1) आ गई है। पिछले 13 दिनों से लगातार देश में एक्टिव मरीजों की संख्‍या ठीक होने वाले मरीजों के मुकाबले कम होती जा रही है और आज ये फासला बढ़कर 16.6 प्रतिशत के करीब पहुंच गया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 14476 लोगों की मौत हो चुकी है यानी कुल मरीजों में लगभग 3­.2 प्रतिशत को बचाया नहीं जा सका है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल कन्‍‍‍‍‍फर्म 456183 मामले हो गए हैं। कुल मरीजों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: DRDO ने तैयार की कोराना की दवा, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी में होगा क्लीनिकल ट्रायल

आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 15968 नए मामले सामने आए हैं और 465 लोगों की जान गई है। इसी अवधि में 10495 पुराने मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। मंगलवार की सुबह तक देश में 14933 नए मरीज आए थे।

देश में कितने टेस्‍ट

देश में पहली बार एक दिन में कोरोना का टेस्‍ट दो लाख की संख्‍या को पार कर गया है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के दो लाख 15 हजार 195 टेस्‍ट हुए हैं जो कि एक दिन पहले के आंकड़े से करीब 28 हजार अधिक हैं। मंगलवार की सुबह तक देश में कुल 71 लाख 37 हजार 716 कोरोना टेस्‍ट हुए थे और बुधवार की सुबह तक ये आंकड़ा 73 लाख 52 हजार 911 पर पहुंच गया।

दुनिया के मुकाबले क्‍यों बेहतर स्थिति में है भारत?

बुधवार की रात तक पूरी दुनिया में कोरोना के 94 लाख 10 हजार 117 मरीज थे जिसमें से 50 लाख 84 हजार 538 मरीज ठीक हो चुके थे और 4 लाख 81 हजार 011 लोग कोरोना के कारण मौत के आगोश में जा चुके थे। अगर हम पूरी दुनिया के कुल मरीजों में ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या देखें तो ये करीब 54 प्रतिशत है। यानी भारत में ठीक होने वाले मरीजों की दर दुनिया के औसत से बेहतर है। इसी प्रकार कुल मरीजों में से मृतकों का आंकड़ा 5.11 प्रतिशत है और भारत में ये औसत 3.2 प्रतिशत है। यानी इस मामले में भी भारत की स्थिति पूरी दुनिया से बहुत बेहतर है।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

किस राज्‍य में कितनी मौतें

बुधवार को अपडेट किए गए डाटा के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 465 मौतें हुई हैं। महाराष्‍ट्र में रिकार्ड संख्‍या में मौतें दर्ज हुई हैं। वहां 24 घंटे में 248 लोगों की जान कोरोना ने ले ली है। इसके अलावा दिल्‍ली में 68, तमिलनाडु में 39, गुजरात में 26, उत्‍तर प्रदेश में 19, बंगाल में 11, हरियाणा, राजस्‍थान में 9-9, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में 8-8, मध्‍य प्रदेश पंजाब में 4-4, तेलंगाना में 3, उत्तराखंड, जम्‍मू-कश्‍मीर, ओडिशा में 2-2 और बिहार, केरल, पुडुचेरी में 1-1 मौतें हुई हैं। शीर्ष के सिर्फ पांच राज्‍यों को मिला दें तो इनमें कुल 400 मौतें हुई हैं।

राज्‍यों में नए मरीजों की क्‍या है स्थिति

देश में मंगलवार से बुधवार के बीच कोरोना के 15968 नए मरीज सामने आए हैं। इसमें से 10556 केस देश के सिर्फ चार राज्‍यों में सिमटे हुए हैं। एक दिन में नए मरीज आने के मामले में दिल्‍ली ने पहली बार महाराष्‍ट्र को भी पीछे छोड़ दिया है। दिल्‍ली में पिछले 24 घंटे में 3947 नए मरीज आए हैं जो किसी भी राज्‍य में एक दिन में सबसे अधिक मरीज का रिकार्ड है। दूसरे नंबर पर महाराष्‍ट्र है जहां पिछले 24 घंटे में 3214 नए मरीज सामने आए हैं। नए मरीजों के मामले में तीसरे चौथे और पांचवें नंबर पर दक्षिण भारत के राज्‍य हैं। तमिलनाडु में 2516, तेलंगाना में 879 और आंध्र प्रदेश में 630 नए मरीज सामने आए हैं। इसके बाद उत्‍तर प्रदेश में 571, गुजरात में 546, हरियाणा में 495, राजस्‍थान में 395, पश्चि‍म बंगाल में 370, बिहार में 328, कर्नाटक में 322 और असम में 245 नए मरीज सामने आए हैं।

इसे भी पढ़ें-

नाक में पहुंचकर कोरोना चार दिन में 1 करोड़ से ज्यादा प्रतियां बना लेता है: नए शोध में दावा

 

 

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

कुल मामले

आंध्र प्रदेश

5284

4599

119

10002

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

10

40

0

50

अरुणाचल प्रदेश

126

22

0

148

असम

2060

3762

9

5831

बिहार

1993

6104

56

8153

चंडीगढ़ 

90

322

6

418

छत्तीसगढ़

797

1553

12

2362

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

91

29

0

120

दिल्ली

24988

39313

2301

66602

गोवा

703

205

1

909

गुजरात 

6148

20513

1710

28371

हरियाणा

4844

6498

178

11520

हिमाचल प्रदेश 

324

443

8

775

जम्मू एंड कश्मीर 

2507

3642

87

6236

झारखंड

654

1520

11

2185

कर्नाटक

3567

6004

150

9721

केरल

1620

1809

22

3451

लद्दाख

783

148

1

932

मध्य प्रदेश 

2401

9335

525

12261

महाराष्ट्र 

62848

69631

6531

139010

मणिपुर

663

258

0

921

मेघालय

8

37

1

46

मिजोरम

133

9

0

142

नागालैंड

189

141

0

330

ओडिशा

1465

3988

17

5470

पुडुचेरी

228

165

9

402

पंजाब

1245

3047

105

4397

राजस्थान

3049

12213

365

15627

सिक्किम

50

29

0

79

तमिलनाडु

28431

35339

833

64603

तेलांगना

5109

4224

220

9553

त्रिपुरा

451

807

1

1259

उत्तराखंड

903

1602

30

2535

उत्तर प्रदेश 

6189

12116

588

18893

वेस्ट बंगाल

4930

9218

580

14728

राज्यों को पुन: सौंपें जा रहे मामले

8141

 

 

8141

भारत में कुल मामले

183022

258685

14476

456183

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।